Thursday 13 June 2013

भारत का भूगोल – भारत की नदियाँ (सिंधु और ब्रह्मपुत्र)


brahmaputra
सिंधु (Indus)
1) भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? – सिंधु
2) सिंधु नदी की कुल लम्बाई कितनी है? – लगभग 3,200 किमी (2,000 मील)
3) सिंधु नदी का उद्गम स्थल कौन सा है? – चीन के तिब्बत क्षेत्र में सेंगे और गर नदियों का संगम (कैलाश-मानसरोवर के पास स्थित)
4) सिंधु नदी भारत के किस एकमात्र राज्य से होकर गुजरती है? – जम्मू और कश्मीर
5) किस नदी को लद्दाख क्षेत्र में “लायन रिवर” के उप-नाम से भी जाना जाता है? –सिंधु
6) जम्मू और कश्मीर में सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – श्योक, सिगर और गिलगित
7) सिंधु की सर्वप्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – झेलम, चेनाब, रावी, ब्यास और सतलुज
8) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान-अफगानिस्तान क्षेत्र से निकलकर सिंधु में मिलने वाली प्रमुख नदियां कौन सी हैं? – गुमल, झोब, तोची और स्वात
9) सिंधु किस सागर में गिरती है? – अरब सागर में
10) अरब सागर में गिरने से पूर्व सिंधु किस प्रमुख पाकिस्तानी शहर से होकर गुजरती है? – कराची
———————
ब्रह्मपुत्र (Brahmaputra)
1) ब्रह्मपुत्र का उद्गम स्थल क्या है? – चीन के तिब्बत क्षेत्र में स्थित आंग्सी ग्लेशियर (कैलाश-मानसरोवर के पास स्थित)
2) ब्रह्मपुत्र की कुल लम्बाई कितनी है? – 2,900 किमी (1,800 मील)
3) ब्रह्मपुत्र को चीन में किस नाम से पुकारा जाता है? – सांग्पो (Tsangpo)
4) ब्रह्मपुत्र किस राज्य से होकर भारत में प्रविष्ट होती है? – अरुणाचल प्रदेश
5) अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र को किन प्रमुख नामों से जाना जाता है? – सियांग और दिहांग (जब ब्रह्मपुत्र पहाड़ी क्षेत्र से होकर अरुणाचल में प्रवेश करती है तो इसे सियांग कहा जाता है और अरुणाचल के मैदानी क्षेत्र में पहुंचने के बाद इसे दिहांग नाम से जाना जाता है)
6) ब्रह्मपुत्र नदी अपने पूरे मार्ग में मुख्यत: कितनी बार दिशा बदलती है? – दो बार (एक बार चीन से भारत की सीमा में प्रविष्ट होने के समय और दूसरी बार भारत से बांग्लादेश में प्रविष्ट होने के समय)
7) ब्रह्मपुत्र भारत के कितने राज्यों से होकर बहती है? – दो (अरुणाचल प्रदेश और असम)
8) ब्रह्मपुत्र की लम्बाई किस राज्य में अधिक है – अरुणाचल प्रदेश या असम? –असम
9) विश्व के कुछ सबसे बड़े नदी-द्वीपों में से एक का निर्माण असम में ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा किया जाता है। इस प्रसिद्ध नदी-द्वीप का नाम क्या है? – माजुली (वर्तमान में माजुली का आकार कम हो रहा है और अब इसके अस्तित्व को लेकर खतरा पैदा हो गया है)
10) असम को कौन सा प्रमुख शहर ब्रह्मपुत्र के तट पर बसा हुआ है? – गुवाहाटी
11) ब्रह्मपुत्र को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है? – जमुना (भारत की यमुना नदी से अलग है)
12) ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – दिबांग और लोहित (अरुणाचल प्रदेश में), कामेंग (असम में) और गंगा (या पद्मा), तीस्ता और मेघना(बांग्लादेश में)
13) ब्रह्मपुत्र किस नदी से मिलकर सुन्दरबन के विशाल डेल्टा का निर्माण करती है? – गंगा या पद्मा
14) ब्रह्मपुत्र किस सागर में मिलकर विलुप्त होती है? – बंगाल की खाड़ी (ब्रह्मपुत्र बंगाल की खाड़ी में मिलते समय मेघना के नाम से पुकारी जाती है)
15) कौन सा देश ब्रह्मपुत्र के पानी के विशाल प्रवाह को देखते हुए इस पर बांध बनाने की योजना बना रहा है, जिससे भारत में ब्रह्मपुत्र के पानी की मात्रा में काफी कमी आने की संभावना है? – चीन

भारत की नदियाँ – गंगा


devprayag-Ganges
1) भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? –दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ
2) हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र
3) भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है)
4) गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड)
5) गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी
6) भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है)
7) गंगा की प्रमुख सहायक नदियां कौन सी हैं? – यमुना, घाघरा, गण्डक, कोसी, सोन और दामोदर
8) गंगा की वे कौन सी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं जो दक्षिण से उत्तर दिशा में बहते हुए गंगा में मिलती हैं? – सोन और दामोदर
9) गंगा की सर्वप्रमुख सहायक नदी किसे माना जाता है? – यमुना (जो उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में गंगा से मिलकर संगम का निर्माण करती है)
10) पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कौन सी नदी अदृश्य रूप में गंगा और यमुना से इलाहाबाद से मिलती है? – सरस्वती (माना गया है कि सरस्वती 2,000 वर्ष से भी अधिक समय पूर्व मार्ग बदल जाने के कारण भारत के रेगिस्तानों में विलुप्त हो गई थी। कुछ विशेषज्ञ हरियाणा की घग्गर नदी को ही विलुप्त सरस्वती मानते हैं)
11) यमुना का उद्गम स्थल क्या है? – चीन के तिब्बत क्षेत्र की मानसरोवर झील (हालांकि भारतीय श्रद्धालु उत्तराखण्ड के यमुनोत्री ग्लेशियर को यमुना का उद्गम मानते हैं)
12) यमुना की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – चम्बल, केन और बेतवा
13) यमुना की सहायक नदियों की एक विशेषता क्या है? – यह नदियाँ दक्षिण से उत्तर दिशा में बहते हुए यमुना से मिलती हैं
14) भारत के अलावा गंगा और किस देश में भी बहती है? –बांग्लादेश में
15) बांग्लादेश में गंगा को इसके किस स्थानीय नाम से जाना जाता है? – पद्मा
16) बंगाल की खाड़ी में मिलने से पूर्व गंगा किस नदी से बांग्लादेश में मिलकर एक विशाल डेल्टा का निर्माण करती है? – ब्रह्मपुत्र
17) गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा किस विशाल डेल्टा का निर्माण किया जाता है? – सुंदरबन डेल्टा (Sundarbans)
18) सुंदरबन डेल्टा की प्रमुख विशेषता क्या है? – यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है, जो 4,000 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है (इस डेल्टा का लगभग 80% हिस्सा बांग्लादेश में आता है जबकि शेष 20% भारत में आता है)
19) इस डेल्टा का नाम सुंदरबन कैसे पड़ा? – यहाँ पाए जाने वाले सुंदरी वृक्ष के कारण
20) गंगा नदी के तट पर बसे प्रमुख भारतीय नगर कौन से हैं? –ऋषिकेश, हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, पटना और कोलकाता

भारत का भूगोल – भारत के द्वीप (Islands of India)


Islands of India HINDI
1) भारत में कुल द्वीप (islands) कितने हैं? – कुल द्वीप एक हजार से अधिक हैं लेकिन भारत में दो प्रमुख द्वीपसमूह  हैं A) अण्डमान व निकोबार तथा B) लक्षद्वीप
2) भारत का सबसे बड़ा द्वीपसमूह (archipelago) कौन सा है? –अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह
3) अण्डमान व निकोबार की अवस्थिति क्या है? – यह बंगाल की खाड़ी में उस स्थान पर स्थित हैं जहाँ बंगाल की खाड़ी एक अन्य छोटे समुद्री क्षेत्र अण्डमान सागर से मिलती है
4) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुल द्वीप कितने हैं? – 572 (हालांकि इनमें से मात्र 34 को मानव द्वारा स्थाई निवास के लिए प्रयुक्त किया जाता है)
5) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के तहत आने वाले दो मुख्य समूह कौन से हैं? –  A) अण्डमान समूह के द्वीप तथा B) निकोबार समूह के द्वीप
6) अण्डमान समूह के द्वीपों व निकोबार समूह के द्वीपों को पृथक करने वाले चैनल का क्या नाम है? – टेन डिग्री चैनल (Ten Degree Channel)
7) अण्डमान व निकोबार की राजधानी क्या है? – पोर्ट ब्लेयर (Port Blair)
8) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे उत्तर स्थित द्वीप कौन सा है? – प्रेपेरिस द्वीप (Preparis Island)
9) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणवर्ती द्वीप कौन सा है? – बड़ा निकोबार द्वीप (Great Nicobar)
10) भारत के सबसे दक्षिणवर्ती बिन्दु का क्या नाम है? – इंदिरा प्वाइंट (अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह)
11) भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के किस द्वीप में स्थित है? – बड़ा निकोबार द्वीप(इंदिरा प्वाइंट इस द्वीप के बिल्कुल दक्षिणी छोर पर स्थित है)
12) भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है? – बैरन द्वीप – Barren Island (जोकि अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है)
13) किस द्वीप को निकोबार द्वीपों की राजधानी के रूप में जाना जाता है? – कार निकोबार (Car Nicobar)
14) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से सबसे पास स्थित देश कौन सा है? – इण्डोनेशिया (इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप का उत्तरी स्थान आसेह (Aceh) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से मात्र 150 किमी की दूरी पर है)
15) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक विशाल सुनामी किस तारीख को आई थी जिसके चलते यहाँ दो हजार से अधिक लोग मारे गए थे तथा द्वीपों को भारी तबाही हुई थी? – 26 दिसम्बर 2004 को
16) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह समुद्री रास्ते से पहुँचने के लिए किन तीन प्रमुख स्थानों से जहाज की सेवाएं उपलब्ध हैं? –कोलकाता, विशाखापट्टनम और चेन्नई
17) लक्षद्वीप द्वीपसमूह के अंतर्गत कुल कितने द्वीप हैं? – 39 (हालांकि इनमें से मात्र 11 पर मानवीय आवास है)
18) लक्षद्वीप द्वीपसमूह सबसे पास स्थित भारतीय राज्य कौन सा है? – केरल
19) लक्षद्वीप द्वीपसमूह किस स्थान पर स्थित हैं? – अरब सागर में(केरल के तट से लगभग 400 किमी की दूरी पर)
20) लक्षद्वीप की राजधानी क्या है? – कावारत्ती (Kavaratti)
21) लक्षद्वीप द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणवर्ती द्वीप कौन सा है?  –मिनिकाय द्वीप (Minicoy Island)

भारत का भूगोल – भारत के पठार (Plateaus of India)


deccan_plateau
1) पठार (Plateau) का अर्थ क्या होता है? – पठार वे ऊँची स्थलाकृतियाँ होती हैं, जो पर्वतों की तरह से ऊँची तो होती हैं पर जिन का शीर्ष समतल होता है। पठारों के शीर्ष पर्वतों की तरह चोंचदार न होकर समतल या ऊबड़-खाबड़ होते हैं
2) भारत के तीन सर्वप्रमुख पठार कौन से है? –
  • A) मालवा का पठार (पश्चिम भारत में स्थित)  
  • B) दक्कन का पठार (भारत के अधिकांश दक्षिणी प्रायद्वीप में स्थित)  
  • C) छोटा नागपुर का पठार
3) मालवा के पठार की अवस्थिति क्या है? – यह पठार मुख्यत: भारत के तीन राज्यों – राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में फैला है
4) भारत की कौन सी प्रमुख नदी मालवा के पठार और दक्कन के पठार के बीच में बहती है? – नर्मदा
5) कौन सी प्रमुख पर्वत श्रॄंखला मालवा के पठार के लगभग उत्तर-पश्चिम में स्थित है? – अरावली पर्वतमाला
6) कौन सा पठार मालवा के पठार के पूर्व में स्थित है? – छोटा नागपुर का पठार (छोटा नागपुर का पठार भारत के चार राज्यों में फैला हुआ है, जो हैं – झारखण्ड, छत्तीसगढ़, ओडीशा (उड़ीसा) और पश्चिम बंगाल)
7) भारत का कौन सा पठार खनिज पदार्थों और अयस्कों के लिए प्रसिद्ध है? – छोटा नागपुर का पठार
8) भारत का सबसे विस्तृत (बड़ा) पठार कौन सा है? – दक्कन का पठार – Deccan Plateau (जो भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्से में फैला हुआ है)
9) दक्कन के पठार का विशेषीकृत आकार कैसा है? – त्रिकोणाकार
10) भारत की सबसी पुराने आग्नेय (Igneous) श्रेणी की शिलाएं और पत्थर कहाँ पाईं जाती हैं? – दक्कन के पठार में स्थित आग्नेय शैलों से बने पठारी क्षेत्र में जिसे दक्कन ट्रेप (Deccan Trap) कहा जाता है

भारत का भूगोल – भारत के मैदान (भाग – 2)


Coastal Plains of India - Hindi
1) भारत के तटीय मैदान मुख्यत: किन दो क्षेत्रों में अवस्थित हैं? –A) बंगाल की खाड़ी की तरफ और B) अरब सागर की तरफ
2) भारत के पूर्वी तटीय मैदान, जो बंगाल की खाड़ी के समीप स्थित हैं, की सही अवस्थिति क्या है? – यह मैदान एक विस्तृत पट्टी के तौर पर बंगाल की खाड़ी और पूर्वी घाट (Eastern Ghats) के बीच में अवस्थित हैं (पूर्वी घाट भारत के पूर्वी समुद्री तट से हटकर स्थित एक लम्बी परंतु बीच-बीच में कटी हुई पर्वत श्रॄंखला है)
3) भारत के पूर्वी तटीय मैदान के उस भाग को लोकप्रिय भाषा में किस नाम से पुकारा जाता है जो दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के तट पर अवस्थित है? – कोरोमण्डल तट (Coromandel Coast) या कोरोमण्डल मैदान (Plains of Coromandel) (इसका विस्तार दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण-पूर्व आन्ध्र प्रदेश के तट तक है)
4) कोरोमण्डल नाम की उत्पत्ति किस शब्द से होने के प्रमाण मिले हैं? – चोलमण्डल (जिसका अर्थ था चोलों के अधीन आने वाला क्षेत्र। कालांतर में यूरोपियन यात्रियों ने चोलमण्डल को कोरमण्डल नाम से सम्बोधित करना शुरू किया)
5) भारत के पूर्वी तट पर अवस्थित तटीय मैदानों की कुल लम्बाई कहाँ से कहाँ तक है? – यह मैदान उत्तर-पश्चिम ओडीशा (उड़ीसा) से दक्षिण तमिलनाडु तक फैले हैं
6) भारत के पश्चिमी तटीय मैदानों की सही अवस्थिति क्या है?- यह मैदान अरब सागर और पश्चिमी घाट श्रॄंखला (Western Ghat ranges) के बीच एक लम्बी परन्तु संकरी पट्टी के रूप में अवस्थित हैं
7) भारत के पश्चिमी तटीय मैदानों के अंतर्गत आने वाले दक्षिण-पश्चिमी तटों या तटीय मैदानों को किस लोकप्रिय नाम से जाना जाता है? – मलाबार तट – Malabar Coast or Plains (इनका विस्तार केरल तट से लेकर दक्षिण-पश्चिमी कर्नाटक तक है)
8) भारत के पश्चिमी तटीय मैदानों के अंतर्गत आने वाले महाराष्ट्र व गोवा के तटीय मैदानों को किस लोकप्रिय नाम से जाना जाता है? –कोंकण तट या कोंकण तटीय मैदान (Konkan Coast or Plains of Konakan)
9) भारत के दोनों तटीय मैदान – पूर्वी और पश्चिमी तटीय मैदानों में से अधिक उर्वरक मैदान कौन से हैं? – पूर्वी तटीय मैदान
10) भारत के दोनों तटीय मैदान – पूर्वी और पश्चिमी तटीय मैदानों में पूर्वी तटीय मैदान के अधिक उर्वरक होने का मुख्य कारण क्या है? –पूर्वी तटों से होकर बंगाल की खाड़ी में मिलने वाली नदियों का विस्तार और प्रवाह क्षेत्र पश्चिम की नदियों से कहीं अधिक है (पूर्वी तट से होकर समुद्र में मिलने वाली चार सर्वप्रमुख नदियों में गोदावरी, कृष्णा, महानदी और कावेरी शामिल हैं, जो अपने साथ भारी मात्रा में गाद लाती है और इस गाद से तटीय क्षेत्र के मैदानों का निर्माण करती हैं। यह गाद इन मैदानों की उर्वरता को बढ़ाती है)

भारत का भूगोल – भारत के मैदान भाग – 1


Plains of India Hindi
1) मैदानों (Plains) की उत्पत्ति कैसे होती है? – नदियों द्वारा भूमि का निक्षेपण किए जाने से (नदियाँ लाखों वर्षों से भूभाग में बहती हुई उस भूभाग को समतल करती रहती हैं। नदियाँ समय के साथ कई बार अपना मार्ग भी बदलती हैं और इसके चलते काफी बड़ा भू-भाग एक समतल मैदान के रूप में सामने आ जाता है)
2) भारत के मैदानों को मुख्य रूप से कितने भौगोलिक भागों में बाँटा जाता है? – तीन (3)  A) उत्तर के विशाल मैदान B) पश्चिम घाट और C) पूर्वी घाट
3) उत्तर भारत के विशाल मैदानों के निर्माण में किन नदी प्रणालियों की मुख्य भूमिका है? – सतलज नदी प्रणालीगंगा नदी प्रणालीऔर ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली
4) सतलज नदी प्रणाली मुख्य रूप से किस क्षेत्र में मैदानों का निर्माण करती है? – पंजाब के मैदान
5) गंगा और सहायक नदियों की विशाल श्रॄंखला भारत के किस क्षेत्र में विशाल मैदानी क्षेत्र का निर्माण करती हैं? – उत्तर भारत के उपजाऊ मैदान (जो उत्तर प्रदेश, बिहार और प. बंगाल के कुछ क्षेत्रों तक फैले हैं)
6) ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली मुख्य रूप से किस क्षेत्र में मैदानों का निर्माण करती है? – असम के मैदान
7) भारत का सबसे उपजाऊ मैदान कौन सा माना जाता है? – उत्तर के उपजाऊ मैदान (जिसे गंगा के उपजाऊ मैदान भी कहा जाता है और जो उत्तर प्रदेश और बिहार-झारखण्ड में विस्तारित हैं)
8) भारत में नदियों द्वारा बनाए गए मैदानों को किन दो प्रमुख वर्गों में बाँटा जाता है? – A) खादर क्षेत्र (Khadar) और B) बांगड़ क्षेत्र (Bangar)
9) खादर क्षेत्र कौन सा होता है? – यह नदियों द्वारा बनाए गए अपेक्षाकृत नए मैदानी क्षेत्र होते हैं और यह नदियों के अधिक समीप होते हैं
10) बांगड़ क्षेत्र कौन सा होता है? – यह नदियों द्वारा बहुत समय पहले बनाए गए मैदान होते हैं और ये नदियों से प्राय: खादर की अपेक्षा अधिक दूरी पर स्थित होते हैं
11) खादर और बांगड़ क्षेत्रों की मुख्य समानता क्या होती है? – यह दोनों नदियों द्वारा निर्मित मैदान होते हैं और दोनों जलोढ़ मिट्टी (Alluvial Soil) से परिपूर्ण होते हैं
12) खादर और बांगड़ क्षेत्रों में अधिक उपजाऊ कौन से मैदान होते हैं? – खादर
13) खादर और बांगड़ क्षेत्रों में अधिक आद्रता वाला क्षेत्र कौन सा होता है? – खादर
14) भारत में हिमालय के तलहटी वाले मैदानों को किन दो मुख्य वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है? – भाबर (Bhabar) और तराई (Terai)
15) भाबर क्षेत्र कौन सा होता है? – यह नदियों द्वारा लाई गई कंकड़ीली बलुई मिट्टी से बना मैदान है जहाँ भूमि में सूक्ष्मरंध्र अधिक (more porous) होने के चलते पानी की धाराएं इनमें विलुप्त हो जाती हैं
16) तराई क्षेत्र कौन सा होता है? – यह भाबर क्षेत्र के बाद मुलायम और चिकनी मिट्टी के बने मैदान होते हैं जहाँ भारी मात्रा में दलदल पाया जाता है। यहाँ ऊँची घास होती है और वनस्पति और वन्य जीवों की खासी बहुलता पाई जाती है