Thursday 13 June 2013

हरियाणा.........



  • प्रमुख तथ्य

    Haryana
    राजधानी : चण्डीगढ़
    राज्य का भौगोलिक प्रकार : स्थलबद्ध
    वर्तमान मुख्यमंत्री : भुपिन्दर सिंह हुड्डा
    वर्तमान राज्यपाल : जगन्नाथ पहाड़िया
    राज्य की प्रमुख भाषा : हिन्दी (हरियाणवी बोली)

    भौगोलिक विशेषताएं

    • हरियाणा एक स्थलबद्ध राज्य है
    • यह भारत के 5 राज्यों की सीमाएं छूता है – पंजाब, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश। इसके अलावा हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सीमा को छूता है
    • हरियाणा की कोई अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं है
    • हरियाणा वह एकमात्र राज्य है जो दिल्ली को तीन तरफ से घेरे हुए है
    • हरियाणा से बहने वाली प्रमुख नदी घग्गर है जबकि यमुना भी हरियाणा से होकर गुजरती है
    • यमुना और घग्गर नदियां हरियाणा के मैदानी क्षेत्र का निर्माण करती हैं
    • दक्षिण में हरियाणा की सीमा अरावली पर्वतमाला को स्पर्श करती है
    • राज्य का पश्चिमी क्षेत्र मरुभूमि जैसा है
    • यमुना नदी ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीमा रेखा का काम करती है
    • पौराणिक सरस्वती के भी हरियाणा से बहने के प्रमाण मिलते हैं
    • हरियाणा का वन्य क्षेत्र प्रतिशत के तौर पर भारत में न्यूनतम है

    राजनीतिक एवं ऐतिहासिक विशेषताएं

    • हरियाणा का शाब्दिक अर्थ ‘हरि का प्रदेश’ या ’हरि की भूमि’ है
    • पौराणिक सम्राट भरत, जिनके नाम पर भारत देश का नाम पड़ा है, का राज्य वर्तमान हरियाणा राज्य के हस्तिनापुर के आस-पास केन्द्रित था
    • हरियाणा सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख स्थल भी रहा है
    • बनवाली और राखीगढ़ी नामक दो प्रमुख सिंधु घाटी स्थल हरियाणा में ही स्थित थे
    • हरियाणा अपने युद्ध मैदानों के लिए प्रसिद्ध रहा है
    • महाभारत का महान युद्ध हरियाणा के कुरुक्षेत्र नामक स्थान पर हुआ था, जो कौरवों और पाण्डवों के बीच हुआ था
    • कुरुक्षेत्र में ही श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश अर्जुन को सुनाया था
    • पानीपत में भारतीय मध्यकालीन इतिहास के तीन प्रमुख युद्ध हुए थे – इन युद्धों को पानीपत का प्रथम, द्वितीय और तृतीय युद्ध कहा जाता है
    • माना जाता है कि आर्यों की कुछ प्रथम स्तुतियों का गायन इसी प्रदेश में हुआ था
    • अंग्रेजों के शासन में हरियाणा का क्षेत्र पंजाब प्रांत का हिस्सा था
    • हरियाणा नामक एक अलग राज्य के गठन की मांग स्वतंत्रता से पहले से उठ रही थी
    • लाला लाजपतराय जैसे नेता हिन्दी भाषियों के लिए एक अलग राज्य बनाए जाने की मांग रखी थी, जो पंजाब से अलग हो
    • श्री राम शर्मा ने पृथक हरियाणा राज्य के लिए बनी एक समिति की अध्यक्षता की थी
    • हरियाणा नामक नए राज्य को पंजाब को काटकर १९६६ में किया गया, जिसके लिए पंजाब पुनर्गठन कानून का प्रयोग किया गया था
    • हरियाणा भारत का 17वाँ राज्य था

    हरियाणा राज्य की कुछ प्रमुख विशेषताएँ

    • भारत के राज्यों में (वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार) हरियाणा सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य है, यहाँ का लिंगानुपात 877 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष था जोकि भारत के राज्यों में न्यूनतम था
    • लेकिन वर्ष 2001 की जनगणना में दर्ज लिंगानुपात (861 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) की तुलना में इसमें 16 की वृद्धि हुई है
    • हरियाणा भारत का पहला राज्य था जहाँ मूल्य वर्द्धित कर (वैट) को लागू किया गया था (1 April 2003)
    • कृषि हरियाणा का प्रमुख व्यवसाय है तथा हरियाणा अपनी कृषक पैदावार पर गर्व करता है
    • अच्छे दुग्ध उत्पादन के कारण हरियाणा को भारत की दूध की बाल्टी भी कहा जाता है
    • जाट समुदाय हरियाणा का सबसे शक्तिशाली कृषक समूह है
    • हरियाणा भारत के उन कुछ राज्यों में से है जहाँ हिन्दु धर्मावलम्बी लगभग 90 प्रतिशत हैं
    • हरियाणा में कई अति-विकसित सैटेलाइट शहरों का विकास हुआ है, जो किसी बड़े शहर के आस-पास स्थापित कर विकास की धारा को केन्द्रित होने से बचाते हैं
    • गुड़गाँव, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्य सैटेलाइट टाउन हैं
    • पंचकुला चण्डीगढ़ का सैटेलाइट टाउन के रूप में विकसित किया गया है
    • हरियाणा में पर्यटन की बहुत सीमित संभावना के बावजूद पर्यटन के विकसित ढांचे को तैयार किया गया है
    • सूरजकुण्ड, बडकल, मानेसर आदि ऐसे पर्यटन स्थलों के उदाहरण हैं (हालांकि पानी की कमी के चलते बडकल झील सूख गई)
    • गुडगाँव का नाम कौरवों और पाण्डवों के गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर पड़ा है
    • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पाण्डवों ने द्रोणाचार्य को एक ग्राम दान के रूप में दिया था, जो गुरुग्राम कहलाने लगा
    • कालांतर में गुरुग्राम का नाम अपभ्रंशित होकर गुडगाँव हो गया
    • हरियाणा का औद्यौगिक स्वरूप भी काफी विकसित है
    • फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और गुड़गाँव ने दिल्ली की नजदीकी की लाभ उठाते हुए शानदार औद्यौगिक ढांचा खड़ा किया
    • धारुहेड़ा और मानेसर भी तेजी से विकसित हो रहे औद्यौगिक स्थल हैं
    • गुड़गाँव में मारुति उद्योग का मुख्यालय स्थित है, जिसके चलते आस-पास ऑटो उद्योग का अच्छा विकास हुआ
    • हरियाणा वर्तमान में देश में ऑटो-कलपुर्जों के निर्माण में देश में अग्रणी माना जाता है
    • पानीपत शहर अपने बुनकर उद्योग के कारण प्रसिद्ध है और इसे प्राय: बुनकरों का शहर भी कहा जाता है
    • भारत में सर्वाधिक ट्रैक्टर्स का उत्पादन हरियाणा में होता है
    • भारत का एकमात्र भैंस अनुसंधान संस्थान हरियाणा के करनाल में स्थित है
    • सूरजकुण्ड हर वर्ष लगने वाले सूरजकुण्ड मेले के लिए प्रसिद्ध है
    • गुडगाँव जिले में स्थित सोहणा अपने गर्म गंधक के चश्मों के लिए प्रसिद्ध है
    • पंचकुला जिले में स्थित मोरनी हिल्स हरियाणा का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है
    • हिमाचल प्रदेश की राजधानी और प्रमुख हिल स्टेशन शिमला जाने के लिए मुख्य बेस स्टेशन हरियाणा का कालका है
    • कालका से छोटे लाइन की रेलगाड़ी शिमला के लिए जाती है तथा यहाँ से सड़क के रास्ते भी शिमला जाया जा स्कता है

No comments:

Post a Comment