Thursday 13 June 2013

भारत का भूगोल (परिचय) भाग – 1


India Geography Intro - 1
1) भारत की अवस्थिति किन दो गोलार्द्धों में है? – उत्तर और पूर्वी गोलार्द्ध
2) भारत की भौगोलिक स्थिति क्या है? – उत्तर में 37°6’ उत्तरी अक्षांश से दक्षिण में 8°4’ उत्तरी अक्षांश तथा पूर्व में 97°25’ डिग्री पूर्वी देशांतर से पश्चिम में 68°7’ पूर्वी देशांतर
3) उत्तर से दक्षिण तक भारत की लम्बाई कितनी है? – 3,214 किमी
4) पूर्व से पश्चिम तक भारत की लम्बाई कितनी है? – 2,933 किमी
5) भारतीय को प्राचीन समय के ग्रंथों में किस नाम से वर्णित किया गया है? – भारत वर्ष व जम्बू द्वीप
6) भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: किस वृहद स्थलाकृति का अंग था? –गोण्डवानालैण्ड
7) भारत का उत्तरतम बिन्दू कौन सा है? – इंदिरा काल (जम्मू-कश्मीर के काराकोरम में स्थित इस बिन्दु को लेकर हालांकि पाकिस्तान से विवाद है)
8) भारत का दक्षिणतम बिन्दु कौन सा है? – इंदिरा प्वाइंट (अण्डमान-निकोबार स्थित बड़े निकोबार का दक्षिणी बिन्दू)
9) भारतीय मुख्य-भूमि का दक्षिणतम बिन्दू कौन सा है? –कन्याकुमारी (तमिलनाडु के इस स्थान को कुमारी अंतरीप (Cape Camorin) भी कहा जाता है)
10) इंदिरा प्वाइंट का पुराना नाम क्या था? – पिगमेलियन प्वाइंट(इसे पारसन्स प्वाइंट के नाम से भी पुकारा गया है)
11) भारत का पश्चिमतम बिन्दू कौन सा है? – गुहर मोती (गुजरात राज्य के कच्छ में स्थित)
12) भारत का पूर्वतम बिन्दु कौन सा है? – अरुणाचल का किबिथू (हालांकि इसको लेकर अरुणाचल से विवाद है)
13) भारत की मैदानी सीमांत लम्बाई कितनी है? – 15,200 किमी
14) भारत की तटीय लम्बाई कितनी है (भारत के द्वीपों को छोड़कर)? – 6,100 किमी (लगभग)
15) भारत की कुल तटीय लम्बाई कितनी है (भारत के सभी द्वीपों और द्वीपसमूहों को मिलाकर)? – 7,516 किमी
16) वर्तमान में भारत के कुल पड़ोसी देश कितने हैं? – आठ – 8 (पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका)
17) मैकमहोन रेखा (McMahon Line) भारत को किस देश से पृथक करती है? – चीन
18) रैडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line) भारत को किस देश से पृथक करती है? -  पाकिस्तान
19) सर क्रीक रेखा (Sir Creek Line) भारत को किस देश से पृथक करती है? – पाकिस्तान (गुजरात के कच्छ के रण के क्षेत्र में)
20) पाक-जलसंधि (Palk Strait) भारत और किस देश के बीच स्थित है? – श्रीलंका (मन्नार की खाड़ी में)

No comments:

Post a Comment