Thursday 13 June 2013

भारत का भूगोल – हिमालय


Himalayas Hindi
1) हिमालय श्रृंखला की मूलभूत प्रकृति क्या है? – यह विश्व के कुछ सबसे नवीन पर्वतों में से एक है
2) हिमालय पर्वत श्रृंखला का भारत में कहाँ से कहाँ तक विस्तार है? – जम्मू-कश्मीर से मणिपुर-मिज़ोरम तक
3) भारत में हिमालय श्रृंखला की लम्बाई लगभग कितनी है? –2,500 किमी (लगभग)
4) हिमालय पर्वत श्रृंखला की उत्पत्ति का सबसे प्रामाणिक सिद्धांत कौन सा है? – प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत जिसके अंतर्गत हिमालय की उत्पत्ति पृथ्वी की नीचे स्थित दो विवर्तनिक प्लेटों के आपस में टकराने के कारण हुई (Tectonic Plate Movement Theory)
5) यह सिद्ध हो चुका है कि जहाँ हिमालय स्थित है वहाँ पहले एक सागर स्थित था। उस प्राचीन सागर का क्या नाम था, जिसके होने के कुछ प्रमाण अब भी मिलते हैं? – टेथिस सागर – Tethys Sea (समुद्री जीवों के जीवाश्म आज भी हिमालय के कुछ स्थानों पर मिलते हैं)
6) नेपाल में हिमालय और एवरेस्ट को किस स्थानीय नाम से जाना जाता है? – सागरमाथा
7) हिमालय पर्वत श्रृंखला को भौगोलिक रूप से कितने वृहद भागों/श्रेणियों में बाँटा गया है? – 4 भागों/श्रेणियों में – A) महान हिमालय या हिमाद्री B) लघु हिमालय या मध्य हिमालय C) उप-हिमालय (शिवालिक, आदि) और D) तिब्बत हिमालय
8) हिमालय तंत्र की सबसे ऊँची चोटियाँ किस भाग में पाई जाती हैं? – महान हिमालय या हिमाद्री में (माउण्ट एवरेस्ट, कंचनजंगा, मकालू और धौलागिरि चोटियाँ)
9) मध्य हिमालय या लघु हिमालय की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं कौन सी हैं? – पीर पंजाल, धौलाधार और महाभारत श्रेणियाँ
10) हिमालय की किस श्रेणी को सबसे नवीन (सबसे बाद में उत्पत्ति में आई) है? – शिवालिक श्रृंखला
11) उप-हिमालय या शिवालिक श्रॄंखला मुख्य रूप से किन भारतीय राज्यों में अवस्थित है? – हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और जम्मू-कश्मीर (यह हिमालय के सबसे कम ऊँचाई वाले भाग के रूप में जाना जाता है)
12) हिमालय के किस भाग/श्रेणी को प्राय: “ट्रांस-हिमालय” या ” हिमालय के पार का हिमालय” के रूप में जाना जाता है? – तिब्बत हिमालय
13) भारत की सबसे ऊँची चोटी के-2 या गाडविन ऑस्टिन हिमालय की किस श्रृंखला में अवस्थित है? – काराकोरम
14) भारत के किस भाग में हिमालय श्रृंखला यू-आकार में मुड़ जाती है? – उत्तर-पूर्व में
15) हिमालय पर्वत श्रृंखला विश्व के लगभग कितनी आबादी को ताजे पानी की आपूर्ति अपनी नदियों के माध्यम से करती है? – लगभग 1/5 भाग

No comments:

Post a Comment