Thursday 13 June 2013

भारत का भूगोल (परिचय) भाग – 2


Geography of India -2 Hindi
1) कौन सा पूर्व सोवियत गणराज्य भारत के सबसे निकट स्थित है? – ताजिकिस्तान (जोकि जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित है)
2) किस देश की भारत के साथ लगी सबसे लम्बी थल सीमा है? –बांग्लादेश
3) भारत की सबसे छोटी थल सीमा किस देश के साथ है? –अफगानिस्तान
4) भारत के पूर्व में कौन सी खाड़ी स्थित है? – बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal)
5) भारत के पश्चिम में कौन सा सागर स्थित है? – अरब सागर (Arabian Sea)
6) भारत के दक्षिण में कौन सा महासागर स्थित है? – हिन्द महासागर (Indian Ocean)
7) हिन्द महासागर का क्षेत्रफल अथवा विस्तार के आधार पर विश्व के महासागरों में कौन सा स्थान है? – तीसरा (प्रशांत और एटलांटिक महासागर इससे बड़े हैं)
8) बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिन्द महासागर का मिलन या मेल भारत के किस स्थान पर होता है? – कन्याकुमारी या कुमारी अंतरीप – Cape Comorin पर (तमिलनाडु में स्थित भारतीय मुख्य भूमि का दक्षिण्तम बिन्दु)
9) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का जल-विभाजक कौन सा है? – पाक जलडमरूमध्य या पाक जलसंधि (Palk-Strait)
10) भारत का सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूह किस समुद्री क्षेत्र में स्थित है? – बंगाल की खाड़ी
11) भारत का सबसे छोटा केन्द्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप किस समुद्री क्षेत्र में स्थित है? – अरब सागर
12) भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है? – 32,87,263 वर्ग किलोमीटर
13) भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना है? – लगभग 2.5 प्रतिशत
14) भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत है? – 17 प्रतिशत
15) वर्तमान में भारत में कुल राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश कितने हैं? – 28 राज्य और 7 केन्द्र शासित प्रदेश
16) कर्क रेखा (Tropic of Cancer) भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है? – आठ – 8 (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम)
17) अण्डमान-निकोबार से सबसे पास स्थित देश कौन सा है? –इण्डोनेशिया
18) भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है? – गाडविन ऑस्टिन या K-2 – ऊँचाई 8611 मीटर (जम्मू-कश्मीर से गुजरने वाली काराकोरम श्रृंखला में स्थित यह चोटी हालांकि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में अवस्थित है। इसलिए यदि भारत के नियंत्रण वाले क्षेत्र में स्थित सबसे ऊँची चोटी की दृष्टि से देखा जाय तो सिक्किम की कंचनजंगा भारत की सबसे ऊँची चोटी है (ऊँचाई 8598 मीटर))
19) क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? –राजस्थान
20) जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? – उत्तर प्रदेश 

No comments:

Post a Comment