Thursday 13 June 2013

भारत का भूगोल – भारत के मैदान भाग – 1


Plains of India Hindi
1) मैदानों (Plains) की उत्पत्ति कैसे होती है? – नदियों द्वारा भूमि का निक्षेपण किए जाने से (नदियाँ लाखों वर्षों से भूभाग में बहती हुई उस भूभाग को समतल करती रहती हैं। नदियाँ समय के साथ कई बार अपना मार्ग भी बदलती हैं और इसके चलते काफी बड़ा भू-भाग एक समतल मैदान के रूप में सामने आ जाता है)
2) भारत के मैदानों को मुख्य रूप से कितने भौगोलिक भागों में बाँटा जाता है? – तीन (3)  A) उत्तर के विशाल मैदान B) पश्चिम घाट और C) पूर्वी घाट
3) उत्तर भारत के विशाल मैदानों के निर्माण में किन नदी प्रणालियों की मुख्य भूमिका है? – सतलज नदी प्रणालीगंगा नदी प्रणालीऔर ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली
4) सतलज नदी प्रणाली मुख्य रूप से किस क्षेत्र में मैदानों का निर्माण करती है? – पंजाब के मैदान
5) गंगा और सहायक नदियों की विशाल श्रॄंखला भारत के किस क्षेत्र में विशाल मैदानी क्षेत्र का निर्माण करती हैं? – उत्तर भारत के उपजाऊ मैदान (जो उत्तर प्रदेश, बिहार और प. बंगाल के कुछ क्षेत्रों तक फैले हैं)
6) ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली मुख्य रूप से किस क्षेत्र में मैदानों का निर्माण करती है? – असम के मैदान
7) भारत का सबसे उपजाऊ मैदान कौन सा माना जाता है? – उत्तर के उपजाऊ मैदान (जिसे गंगा के उपजाऊ मैदान भी कहा जाता है और जो उत्तर प्रदेश और बिहार-झारखण्ड में विस्तारित हैं)
8) भारत में नदियों द्वारा बनाए गए मैदानों को किन दो प्रमुख वर्गों में बाँटा जाता है? – A) खादर क्षेत्र (Khadar) और B) बांगड़ क्षेत्र (Bangar)
9) खादर क्षेत्र कौन सा होता है? – यह नदियों द्वारा बनाए गए अपेक्षाकृत नए मैदानी क्षेत्र होते हैं और यह नदियों के अधिक समीप होते हैं
10) बांगड़ क्षेत्र कौन सा होता है? – यह नदियों द्वारा बहुत समय पहले बनाए गए मैदान होते हैं और ये नदियों से प्राय: खादर की अपेक्षा अधिक दूरी पर स्थित होते हैं
11) खादर और बांगड़ क्षेत्रों की मुख्य समानता क्या होती है? – यह दोनों नदियों द्वारा निर्मित मैदान होते हैं और दोनों जलोढ़ मिट्टी (Alluvial Soil) से परिपूर्ण होते हैं
12) खादर और बांगड़ क्षेत्रों में अधिक उपजाऊ कौन से मैदान होते हैं? – खादर
13) खादर और बांगड़ क्षेत्रों में अधिक आद्रता वाला क्षेत्र कौन सा होता है? – खादर
14) भारत में हिमालय के तलहटी वाले मैदानों को किन दो मुख्य वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है? – भाबर (Bhabar) और तराई (Terai)
15) भाबर क्षेत्र कौन सा होता है? – यह नदियों द्वारा लाई गई कंकड़ीली बलुई मिट्टी से बना मैदान है जहाँ भूमि में सूक्ष्मरंध्र अधिक (more porous) होने के चलते पानी की धाराएं इनमें विलुप्त हो जाती हैं
16) तराई क्षेत्र कौन सा होता है? – यह भाबर क्षेत्र के बाद मुलायम और चिकनी मिट्टी के बने मैदान होते हैं जहाँ भारी मात्रा में दलदल पाया जाता है। यहाँ ऊँची घास होती है और वनस्पति और वन्य जीवों की खासी बहुलता पाई जाती है

No comments:

Post a Comment